LENOVO M2 ELECTRIC SKUTER
Lenovo M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कटौती, सिंगल चार्च पर चलती है 30KM Hindi Staff Published on: May 11, 2020 4:15 AM IST Lenovo M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेनेवो ने कुछ दिनों पहले लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत में घटा दी है। लेनेवो का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फोल्डेबल है। इसे आसानी से फोल्ड करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें LED कंट्रोल पैनल और स्मार्ट कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें आप करंट स्पीड, पावर, गियर और दूसरे स्टेटस को देख सकते हैं। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन ब्लैक और वाइट कलर के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Lenovo M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Facebook share Twitter share Share on Whatsapp 1 / 5 Lenovo M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर : एवरेज Lenovo M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल फुल चार्ज करने पर यह 30 किलोमीटर तक का एवरेज देता है। इस प्रॉडक्ट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। 2 / 5 Lenovo M2 इलेक्ट्रिक स्कूटर : टॉप स्पीड Lenovo M2 इलेक...